Headlines

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी तेज, आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगी स्मृति ईरानी

रायपुर.

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश प्रभारी ईरानी रायपुर पहुंचेंगी, वहां से वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी.

धरमजयगढ़ में जनजातीय कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी. 15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रायगढ़ में कार्यक्रम है.भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर चल रही तैयारी के मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगी, साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बैठक भी लेंगी.
स्मृति ईरानी विभिन्न संगठन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगी, जिसमें 15 नवंबर से ही शुरू हो रहे धान की खरीदी को लेकर भी चर्चा होगी. भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार स्मृति ईरानी आज ही वापस लौट जाएंगी.

आपको बता दें कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस है और इसी अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. वहीं सरकार ने धान खरीदी वर्ष 2026 -27 के लिए 15 नवंबर से ही धान खरीद शुरू करने की घोषणा की है. टोकन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होगी.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *