Skip to content
June 6, 2026
  • 6 जून की भविष्यवाणी: आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और नए अवसरों से चमकेगा इन राशियों का भाग्य
  • अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा, पांच दिनों में 1.45 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती
  • इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान
  • सुशासन और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा, राज्य वित्त आयोग स्थानीय निकायों की क्षमता बढ़ाएगा : पवैया
The Writ

The Writ

THE WRIT NEWS NETWORK – Raipur CG

  • Home
  • Latest News
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • More
    • धर्म समाचार
    • मनोरंजन
    • व्यापार
Live Now
Headlines
  • 6 जून की भविष्यवाणी: आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और नए अवसरों से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    4 hours ago4 hours ago
  • अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा, पांच दिनों में 1.45 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती

    5 hours ago5 hours ago
  • इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

    5 hours ago5 hours ago
  • सुशासन और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा, राज्य वित्त आयोग स्थानीय निकायों की क्षमता बढ़ाएगा : पवैया

    5 hours ago5 hours ago
  • डिंडोरी में आजीविका ग्राम संगठन और डॉट्स एंड डैशेज के बीच हुआ एमओयू

    5 hours ago5 hours ago
  • 5 hours ago5 hours ago
  • Home
  • Business
  • भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रूस-जापान से ज्यादा डीमैट अकाउंट खुले जुलाई में
  • Business

भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रूस-जापान से ज्यादा डीमैट अकाउंट खुले जुलाई में

Admin10 months ago10 months ago01 mins

नई दिल्ली

भारत में शेयर मार्केट (Share Market) में निवेशकों की संख्या हर रोज तेजी से बढ़ रही है. कोविड के बाद से लोगों में शेयर बाजार को लेकर जागरुकता बढ़ी है. साथ ही डिजिटल फार्मेट में निवेश की सुविधा होने से भी लोग शेयर बाजार में दिलचस्पी ले रहे हैं.

दरअसल, जुलाई का आंकड़ा सामने आया है, कुल कितने लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं. कई बड़े देशों की आबादी से ज्यादा भारत में डीमैट अकाउंट (Demat Accont) खुल चुके हैं, और हर महीने उसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है. जुलाई 2025 में पहली बार डीमैट खातों की संख्या 20 करोड़ को पार कर गई. ये संख्या बांग्लादेश, इथियोपिया, मेक्सिको, रूस, जापान, इजिप्ट, फिलीपींस, ब्राजील और कांगो जैसे देश की आबादी से भी अधिक है.

उदाहरण के लिए ब्राजील की कुल आबादी करीब 21.3 करोड़ है, डिपॉजिटरीज (CDSL और NSDL) के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में 29.8 लाख नए डीमैट खाते खुले, जिससे कुल संख्या 20.21 करोड़ हो गई. रूस की आबादी करीब 14 करोड़ है, जापान की जनसंख्या लगभग 12 करोड़ है. यानी इन देशों की आबादी से काफी ज्यादा भारत में डीमैट अकाउंट खुल चुके हैं.   

जुलाई में करीब 29.8 लाख नए डीमैट अकाउंट खुले, यह पिछले 7 महीनों में सबसे अधिक मासिक बढ़ोतरी है, हालांकि यह 2024 की जुलाई के 45.55 लाख खातों से कम है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 4.11 करोड़ नए डीमैट खाते जोड़े गए.

IPO ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह
एनालिस्ट्स के अनुसार, नए आईपीओ ने डीमैट खातों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. सेकंडरी मार्केट में शेयरों की ऊंची वैल्यूएशन के कारण निवेशक प्राइमरी मार्केट (IPO) की ओर आकर्षित हुए. जुलाई में मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद, आकर्षक वैल्यूएशन वाले IPO ने निवेशकों को लुभाया. 

इस बीच मई से कई मेनबोर्ड और SME IPO लॉन्च हुए, जिन्होंने निवेशकों का ध्यान खींचा. डीमैट खाते शेयरों और सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लिए आवश्यक हैं, और भारत अब इस मामले में दुनिया में सातवें स्थान पर है.

स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव
2025 की शुरुआत से भारतीय स्टॉक मार्केट में भारी अस्थिरता देखी गई. जियोपॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी टैरिफ ने वैश्विक और भारतीय मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ाया. एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि जब बाजार में गिरावट का दौर चले तो नए लोगों के लिए निवेश का भी मौका होता है. ऐसे में पिछले कुछ महीनों में तेजी से डीमैट अकाउंट खुले हैं. 

Share
Tagged: Demat Account featured

Post navigation

Previous: एटम बम की चर्चा में फंसा आलाकमान, हिमाचल में कांग्रेस का मुखिया बना रहस्य
Next: दूसरा चंद्र ग्रहण 2025: कब और कितने बजे लगेगा, यहाँ जानिए पूरा विवरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

रुपया हुआ मजबूत, डॉलर पड़ा कमजोर! RBI के बड़े कदम से 50 पैसे की छलांग

Admin9 hours ago9 hours ago 0

निवेशकों को झटका या खरीदारी का मौका? चांदी 8 हजार रुपये लुढ़की, सोने के भाव भी गिरे

Admin13 hours ago12 hours ago 0

Amazon में नौकरी कटौती का दौर, लेकिन AI पर रिकॉर्ड निवेश ने छेड़ी नई बहस

Admin17 hours ago17 hours ago 0

टेक और अर्थव्यवस्था पर बड़ा संदेश, 80 अरब डॉलर की Googleई के बीच उदय कोटक की चेतावनी चर्चा में

Admin18 hours ago17 hours ago 0

Recent Posts

  • 6 जून की भविष्यवाणी: आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और नए अवसरों से चमकेगा इन राशियों का भाग्य
  • अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा, पांच दिनों में 1.45 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती
  • इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान
  • सुशासन और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा, राज्य वित्त आयोग स्थानीय निकायों की क्षमता बढ़ाएगा : पवैया
  • डिंडोरी में आजीविका ग्राम संगठन और डॉट्स एंड डैशेज के बीच हुआ एमओयू

No comments to show.

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

About The Writ

Spreading & covering the news nationwide.

Started with the vision to spread the classified news over a web portal.

Editor-in-Chief : Mrs. Lata Mishra

thewritofficial@gmail.com

Sundar Nagar Chowk, Sundar Nagar, Raipur (C.G.)

Top Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Entertainment
  • International
  • Latest News
  • More
  • MP
  • National
  • धर्म समाचार

Latest News

  • 6 जून की भविष्यवाणी: आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और नए अवसरों से चमकेगा इन राशियों का भाग्य
  • अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा, पांच दिनों में 1.45 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती
  • इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान
  • सुशासन और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा, राज्य वित्त आयोग स्थानीय निकायों की क्षमता बढ़ाएगा : पवैया
  • डिंडोरी में आजीविका ग्राम संगठन और डॉट्स एंड डैशेज के बीच हुआ एमओयू

Usefull Links

www.thewrit.in

thewritofficial@gmail.com

@ 2025 All Right Reserved The Writ News Network