वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर

वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री  केदार कश्यप ने आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान शक्तिपीठ प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

वन मंत्री  कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति के दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और जयकारों के अनूठे माहौल से सराबोर रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति, जनकल्याण और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए आदि-शक्ति मां दंतेश्वरी से विशेष आशीर्वाद मांगा।

वन मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि मां दंतेश्वरी की असीम कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मां का वात्सल्य और आशीर्वाद प्रदेश की जनता पर सदैव बना रहेगा, जिससे हमारा राज्य खुशहाली, समरसता और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। इस पावन अवसर पर मंदिर में उपस्थित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी मां दंतेश्वरी के जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी नागरिकों ने एक स्वर में प्रदेश में अमन-चौन, विकास और खुशहाली की मंगल कामना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *