Headlines

Gold Rate Today: चांदी ₹2.28 लाख के पार, सोने में भी तेजी; खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

मुंबई 

सोने और चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन खास है. शुक्रवार, 7 अगस्त को सोने-चांदीकी कीमतों में तेजी देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी में भी करीब 1.1% तक की तेजी आई है. इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो वहां भी गोल्डऔर सिल्वर के भाव बढ़ गए हैं. ऐसे में अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं या निवेश के लिए भाव देख रहे हैं, तो जानिए MCX से लेकर देश के अलग-अलग शहरों में आज ताजा रेट क्या है…

Gold Rate Today: MCX पर सोने का क्या भाव है?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अक्टूबर 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग ₹1,48,858 प्रति 10 ग्राम के मुकाबले ₹1,49,355 प्रति 10 ग्राम पर खुला. सुबह 10 बजे सोना ₹793 यानी 0.53% की तेजी के साथ ₹1,49,651 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.आज के कारोबार में MCX गोल्ड ने ₹1,49,164 प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और ₹1,49,648 प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ। 

Silver Price Today: MCX पर चांदी ₹2.28 लाख के करीब
सोने के साथ चांदी में भी आज जोरदार तेजी है. MCX पर 4 सितंबर 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग ₹2,25,836 प्रति किलो के मुकाबले ₹2,27,993 प्रति किलो पर खुला. सुबह चांदी ₹2,549 यानी 1.13% की तेजी के साथ ₹2,28,385 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.आज के कारोबार में चांदी ने ₹2,27,481 प्रति किलो का निचला स्तर और ₹2,28,401 प्रति किलो का ऊपरी स्तर छुआ। 

दिल्ली-मुंबई समेत बाकी शहरों में 24K कैरेट सोने का भाव
शहरों के हिसाब से देखें तो मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,48,830 प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में 24K गोल्ड का भाव ₹1,48,570 प्रति 10 ग्राम है. चेन्नई में यह ₹1,49,260 प्रति 10 ग्राम, जबकि कोलकाता में ₹1,48,630 प्रति 10 ग्राम है. बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,48,940 और हैदराबाद में ₹1,49,060 प्रति 10 ग्राम है। 

22K Gold Rate Today: 22 कैरेट सोने का भाव कितना है?
22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो मुंबई में भाव ₹1,36,428 प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में 22K गोल्ड ₹1,36,189, चेन्नई में ₹1,36,822 और कोलकाता में ₹1,36,244 प्रति 10 ग्राम है. वहीं बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,36,528 और हैदराबाद में ₹1,36,638 प्रति 10 ग्राम है। 

Silver Rate Today: आज चांदी का भाव क्या है?
देश में आज 999 प्योर सिल्वर का औसत भाव ₹2,26,630 प्रति किलो और 925 स्टर्लिंग सिल्वर का रेट ₹2,09,633 प्रति किलो चल रहा है.अगर बड़े शहरों की बात करें, तो 1 किलो प्योर चांदी की कीमतें कुछ इस तरह हैं…

    चेन्नई: ₹2,26,880
    हैदराबाद: ₹2,26,580
    बेंगलुरु: ₹2,26,400
    मुंबई: ₹2,26,230
    कोलकाता: ₹2,25,920
    दिल्ली: ₹2,25,830

एक साल में चांदी ने दिया करीब 96% का रिटर्न
चांदी की कीमतों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 7 अगस्त 2025 को चांदी का भाव ₹1,15,600 प्रति किलो था, जो अब बढ़कर ₹2,26,630 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है. यानी पिछले एक साल में चांदी की कीमत करीब 96.05% बढ़ी है। 

ग्लोबल मार्केट में भी Gold-Silver में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें मजबूत हैं. गोल्ड 0.56% की तेजी के साथ $4,323 प्रति औंस पर था. वहीं सिल्वर 1.43% की बढ़त के साथ $62.49 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.जानकारों के मुताबिक हाल की तेजी को कमजोर अमेरिकी डॉलर और संभावित अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों का सपोर्ट मिला है. हालांकि, भू-राजनीतिक अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है और इसी वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। 

Gold Price Outlook: आगे कितना जा सकता है सोना?
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर और स्पष्ट जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आने वाले समय में बाजार में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है. अनुमान है कि MCX गोल्ड आने वाले समय में ₹1,47,000 से ₹1,52,000 प्रति 10 ग्राम की रेंज में ट्रेड कर सकता है। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *