द रिट न्यूज़ नेटवर्क, रायपुर
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज सुशासन तिहार 2026 के तहत निरीक्षण, जन समस्या निवारण शिविर एवं समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। उनका यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और शाम 5 बजे जोरा मॉल पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे जोरा मॉल से रवाना होकर रात 8:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के कार्यक्रम का शेष विवरण पृथक रूप से जारी किया गया है।


