Headlines

‘पश्चिम बंगाल’ की जगह होगा ‘पश्चिम बंग’, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया बड़ा ऐलान

कोलकाता
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग किया जाएगा. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 6 तारीख को विधानसभा में राज्य का नाम बदलने को लेकर एक रेजोल्यूशन लाया जाएगा. इसके बाद तय प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पहले भी बीजेपी की ओर से उठाया जाता रहा है. इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी कहा था कि राज्य का नाम पश्चिम बंग करने के लिए विधानसभा में बिल लाया जाएगा. उन्होंने कहा था कि नाम को राज्य के इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। 

वाराणसी में प्रस्तावित पश्चिम बंग भवन को लेकर भी उन्होंने कहा था कि यह राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ बंगाल से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आवास की सुविधा देगा। 

गोमाता को नहीं काटने देंगे

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में गोमाता को काटने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी भी चोरी-छिपे ऐसा हो रहा है और सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद 1950 का Cattle Act लागू किया गया है और इस मामले में हाईकोर्ट का आदेश भी है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि स्लॉटर हाउस अलग है, लेकिन इस तरह गायों को काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि बूढ़ी गायों के लिए भी एक योजना लाई जा रही है. इसके तहत जो संस्थाएं ऐसी गायों का पालन-पोषण करेंगी, उन्हें सरकार की ओर से 1 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *