विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

मैड्रिड
विनीसियस जूनियर ने रियाल मैड्रिड के लिए एक बार फिर गोल किया, लेकिन ब्राजील का यह खिलाड़ी स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में शीर्ष पर काबिज अपनी टीम को ओसासुना के हाथों 2-1 की अप्रत्याशित हार से नहीं बचा सका।

ब्राजील के इस खिलाड़ी ने इस सप्ताह के शुरू में चैंपियंस लीग मैच में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर नस्लीय अपमान करने का आरोप लगाया था लेकिन उन्होंने चार मैचों में अपना पांचवां गोल करके यह साबित कर दिया कि इस घटना का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

लेकिन रियाल मैड्रिड की हार से खिताब जीतने की उसकी उम्मीदों को झटका लगा है। इससे दूसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना को तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका मिल गया है। रियाल मैड्रिड के 25 मैच में 60 अंक जबकि बार्सिलोना के 24 मैच में 58 अंक हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *