Headlines

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

जालंधर.

अमूल और मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। नए रेट 13 नवंबर यानी शुक्रवार से लागू होंगे। इसके तहत वेरका के सभी तरह के दूध के दामों में चार रुपये प्रति किलो का इजाफा किया जाएगा।

वीरवार को वेरका मिल्क प्लांट द्वारा सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को नए रेट की सूची जारी कर दी गई। हालांकि, दूध के दामों में बढ़ोतरी के बीच लस्सी, दही, देसी घी सहित अन्य उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी नहीं की जा रही।

किस उत्पाद का रेट पहले व अब –
फुल फैट दूध
पहले 72 रुपये प्रति किलो
अब 76 रुपये प्रति किलो
स्टैंडर्ड दूध
पहले 66 रुपये प्रति किलो
अब 70 रुपये प्रति किलो
लो फैट दूध
पहले 54 रुपये प्रति किलो
अब 58 रुपये प्रति किलो

दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी –
प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है। जारी एक बयान में, अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार से दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

एनसीआर में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने भी दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं, जो गुरुवार से लागू होंगे। मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि इनपुट और परिचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में यह बदलाव करना जरूरी हो गया। सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ और मदर डेयरी ने इससे पूर्व इस साल मई में दूध की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जीसीएमएमएफ ने पूरे भारत में बेचे जाने वाले ताजे पाउच दूध (विभिन्न प्रकार/पैक) के दामों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *