Headlines

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज पर बवाल, सांसद अमरिंदर राजा वारिंग ने पीएम मोदी से रोक लगाने की मांग की

चंडीगढ़ 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपकमिंग वेब सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। वारिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर इस सीरीज की स्क्रीनिंग और रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। 

अपराध का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं- MP अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
राजा वारिंग ने अपने पत्र में चिंता व्यक्त की है कि यह वेब सीरीज समाज में अपराध का महिमामंडन करती है। उन्होंने तर्क दिया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित इस तरह की सामग्री न केवल युवाओं को गलत संदेश देती है, बल्कि पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है।

प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में वारिंग ने लिखा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस वेब सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने के निर्देश जारी करें। ऐसी सामग्री समाज में हिंसा और अपराधीकरण को बढ़ावा देती है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *