Headlines

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026: 41,424 पदों की भर्ती इसी महीने पूरी, जल्द आएगा रिजल्ट

लखनऊ
होमगार्ड के 41,424 पदों को भरने के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया इसी माह पूरी हो जाएगी। साथ ही इसी माह के अंत परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा

डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन पूरा होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फायरिंग अभ्यास के लिए राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों के 7,600 रिक्त पदों पर भी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद हैं जबकि वर्तमान में 69,324 कार्यरत हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *