Headlines

भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़कर अमित शाह के इस्तीफे की उठाई मांग

भोपाल में पानी की टंकी पर चढ़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, मांगा अमित शाह का इस्तीफा

अमित शाह के इस्तीफे की मांग तेज, युवा कांग्रेस ने दी चेतवानी 

भोपाल
 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। भोपाल में युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। शहर के बीचों-बीच हजारों फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भोपाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने हक, अधिकार और शिक्षा के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और पेलेट गन का इस्तेमाल किया।छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। 

 अमित खत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए बल प्रयोग का सबसे दर्दनाक उदाहरण जबलपुर के इरशाद मंसूरी हैं, जिनकी आंख में पेलेट गन का छर्रा लगा उनकी आँखों को रोशनी जा सकती है। ये बताता है कि भाजपा सरकार युवा विरोधी हैं। 
छात्रों पर हुई कार्रवाई की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार शिक्षा, रोजगार और अधिकार मांगने वाले युवाओं की आवाज को बल प्रयोग से दबाना चाहती है।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों पर हुए अत्याचार के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई और अमित शाह ने इस्तीफा नहीं दिया तो दोबारा जंतर मंतर बनाने में देश के युवा पीछे नहीं हटेंगे।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सलमान गौरी, जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव, जिला महासचिव अनीस शर्मा, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नावेद सिद्दीकी, साद उस्मानी सहित अन्य कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *