Headlines

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना.

पंजाब के लुधियाना में पीली कॉलेज बस का कहर देखने को मिला. बेकाबू बस ने प्लेटिना-एक्टिवा सवारों को कुचल दिया. हादसे का वीडियो सामने आया है. इस हादसे के दौरान मौके पर एक बच्चा मौजूद था. लुधियाना के कुहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटिना और एक्टिवा सवार कुछ लोग सड़क पर एक शराबी व्यक्ति को समझाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई पीली रंग की कॉलेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना में 4 लोगों के घायल होने की खबर है. वीडियो से हड़कंप मचा हुआ है.

हादसे से मची अफरा-तफरी
हादसे के वक्त मौके पर एक बच्चा भी मौजूद था. अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे का वीडियो अब सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और बस चालक की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि लोग रोड पर मदद के लिए रुके हुए थे. इतने एक बस पीछे से आई और लोगों को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि जो लोग बस से कुचले हैं वह एक नशे की हालत में गिरे युवक को संभालने की कोशिश कर रहे थे और सुरक्षित जगह पर लेकर जा रहे थे.

घटना में 4 लोग घायल
इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं. एक निहंग की हालत गंभीर बताई जा रही है. आरोप है कि बस ड्राइवर नशे में था. इस वजह से वह बस को काबू नहीं कर पाया. फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पूछताछ की. पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है. आरोपी बस चालक को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *