चाईबासा हत्या कांड का खुलासा, रिकवरी एजेंट के दो हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

चाईबासा

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की हत्या के मामले में 2 लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सुमित सिंह यादव (35) की 13 जुलाई की रात चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी निमडीह में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पांच लोगों की पहचान की गई।

छापेमारी के बाद, अभिजीत अधिकारी (28) और सौरव राज उर्फ विक्टर (20) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया कि अभिजीत की खून से सनी शर्ट भी बरामद की गई है। अन्य तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *