Headlines

उच्च न्यायालय के आदेश के पालन हेतु दल गठित, 27 जुलाई को स्थल निरीक्षण

ग्वालियर। उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के एक आदेश के अनुपालन में एक महत्वपूर्ण दल का गठन किया है। यह दल कलेक्टर न्यायालय द्वारा गत 22 सितंबर 2023 और 03 अक्टूबर 2024 को पारित आदेशों के साथ-साथ उच्च न्यायालय द्वारा गत 20 जुलाई 2026 को दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेगा।  यह कार्रवाई आवेदक भारत सिंह गुर्जर द्वारा उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका क्रमांक 37905/2024 के संदर्भ में की जा रही है, जिसमें उच्च न्यायालय ने एक सप्ताह के भीतर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुरार नरेश गुप्ता द्वारा गठित इस दल में तहसीलदार सिटी सेंटर कुलदीपक दुबे, तहसीलदार तहसील मुरार श्रीमती मुधलिका सिंह तोमर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सिटीसेन्टर सुरेश यादव, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मुरार मुन्नालाल गौड़, थाना प्रभारी थाटीपुर एवं मदाखलत अधिकारी नगर पालिक निगम ग्वालियर शामिल किए गए हैं। इस दल को निर्देशित किया गया है कि वे आवेदक और अनावेदक को बुलाकर, आपस में समन्वय स्थापित करें और दिनांक 27 जुलाई 2026 को मौके पर उपस्थित होकर उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के आदेश का पालन सुनिश्चित करें। दल को इस संबंध में एक पालन प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत करना होगा, जिससे माननीय उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर को इस संबंध में अवगत कराया जा सके।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *