लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
रायपुर वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष एवं प्रभावी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं स्वीप (SVEEP) के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्त्व से अवगत…
