नवरात्रि एवं गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं गणेश उत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका चांपा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी दशहरा आयोजन के लिए संभावित स्थल के रूप में भालेराव मैदान एवं एम.एम.आर. कॉलेज परिसर का जायजा लिया।…
