एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल
रायपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन की दिशा में सहयोग दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम तुर्रीडीह निवासी 70 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग अशोक सिंह को आवेदन करने के दिन ही ट्राईसायकल उपलब्ध कराई गई।…
