भोपाल की झीलों पर मध्यप्रदेश के सेलर्स का शानदार प्रदर्शन, 420 MIX और 29ER में पहला स्थान
भोपाल भोपाल के अपर लेक स्थित बोट क्लब पर चल रही तृतीय राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 में मध्यप्रदेश के सेलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। राष्ट्रीय रैंकिंग की इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी अपनी तकनीक, संतुलन, गति और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे…
