बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर बड़ा बदलाव, शुल्क वसूली में आएगी पारदर्शिता; नई एजेंसी की तलाश शुरू
रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग के नाम पर मनमानी शुल्क वसूली और निकासी के दौरान लगने वाली कतारों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) एयरपोर्ट की पार्किंग व्यवस्था को ऑटोमेटेड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई…
