Headlines

1521 करोड़ खर्च के बावजूद 3 मेडिकल कॉलेजों में नहीं शुरू हुई व्यवस्था, PPP के 9 कॉलेजों को निवेशकों का इंतजार

भोपाल  प्रशासनिक सुस्ती और नीतिगत विरोधाभास के कारण प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार पूरी तरह अटक गया है। एक तरफ 1521 करोड़ से दमोह, छतरपुर और बुधनी में बने मेडिकल कॉलेजों की इमारतें खड़ी हैं और डीन भी पदस्थ हैं।  अयोग्य घोषित होने के बाद न तो दोबारा आवेदन हुआ, न फैकल्टी भर्ती पूरी…

Read Full News

कैंसर को समाप्त करने और उसकी रोकथाम पर देश विदेश के विशेषज्ञों ने किया मंथन

लखनऊ  ‘आनंदी मां-एक जीवन बचाओ अभियान एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ पर एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए विशेषज्ञों और चिकित्सा क्षेत्र के जानकारों के विचारों के बाद ये तथ्य उभर कर सामने आये कि जागरुकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव है। कैंसर की…

Read Full News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ जिले के लिए 189 करोड़ के 72 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। बुंदेलखंड एक नए निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य इस क्षेत्र की प्रगति को नई गति दे रहे हैं।…

Read Full News

805 करोड़ की परियोजना से हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत, द्वारका में नया कॉलेज तय

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने राजधानी के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए द्वारका में नया सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल निर्माण…

Read Full News

मेडिकल कॉलेज की राह साफ? किशनगंज में कृषि मैदान के पास जमीन चिन्हित, प्रस्ताव सरकार को भेजा

किशनगंज. किशनगंज में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का निर्माण ठाकुरगंज के कृषि मैदान के समीप हो सकता है। जमीन का चयन कर जिला से इसका प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि, फिलहाल इसकी स्वीकृति की सूचना जिला प्रशासन को नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के मंत्रीपरिषद में किशनगंज में मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति…

Read Full News

पंजाब में स्वास्थ्य ढांचा होगा मजबूत, सात नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

चंडीगढ़. पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य में सात नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जिससे मेडिकल सीटों में बड़ा इजाफा होगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई के…

Read Full News

बिहार के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, दो जिलों में पीपीपी मोड पर बनेंगे सरकारी मेडिकल कॉलेज

पटना. बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को एक नई उंचाइयों पर ले जाने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा दांव खेला है. राज्य में अब नए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों का निर्माण लोक निजी भागीदारी (PPP) मोड पर पर खोलने का निर्णय लिया हैं. सात निश्चय पार्ट-3 के तहत सरकार ने इन जिलों में अत्याधुनिक मेडिकल…

Read Full News

मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की सैलरी में होगी वृद्धि, शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नया फॉर्मूला तैयार

भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन इसमें डॉक्टर्स की नियुक्ति सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इसके लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं. राज्य सरकार अब दूर-दराज के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें स्पेशल अलाउंस देने…

Read Full News

बीएमसी सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 10 नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनेंगे

सागर  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सागर विधायक शैलेंद्र जैन के सतत प्रयासों से अस्पताल परिसर में एक साथ 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे एक ही समय में 10 अलग-अलग विधाओं के ऑपरेशन संभव हो…

Read Full News

जबलपुर में मेडिकल शिक्षा का नया अध्याय, हिंदी माध्यम कॉलेज को मिली स्वीकृति

 जबलपुर  मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जल्द ही जबलपुर में देश का पहला हिंदी चिकित्सा कॉलेज आरंभ करने जा रहा है। एमबीबीएस की 50 सीटों के साथ यह कालेज शैक्षिक सत्र 2027-28 से आरंभ होगा। इसमें पढ़ाई हिंदी माध्यम से कराई जाएगी। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव मध्य प्रदेश सरकार को भेजा विश्वविद्यालय कार्य परिषद की हरी…

Read Full News