सावन के दूसरे सोमवार पर भक्ति में डूबा MP, महाकाल-ओंकारेश्वर में विशेष पूजा; जबलपुर में निकली 33 KM कांवड़ यात्रा
उज्जैन भगवान शिव को प्रिय सावन महीने के दूसरे सोमवार पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर में भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई, फिर चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती उतारी गई। …
