MP का भूगोल बदलने की तैयारी तेज, 2028 विधानसभा चुनाव से पहले नए सिरे से तय होंगी जिलों की सीमाएं
भोपाल 2028 में जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे, तब राज्य में कुल कितने जिले होंगे, यह सवाल अब जल्द ही साफ होने वाला है। मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को मार्च तक अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी है, जिससे अगले पांच महीनों में इस महत्वपूर्ण फैसले पर स्पष्टता आ सकती है।…
