एम्स बठिंडा के विस्तार को लेकर राज्यपाल ने दिया भरोसा, अतिरिक्त जमीन दिलाने का वादा
बठिंडा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बठिंडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में दी जा रही आपातकालीन सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा ढांचे का बारीकी से निरीक्षण किया। एम्स पहुंचने पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) रतन गुप्ता ने राज्यपाल का भव्य स्वागत किया।…
