यूपी में खुलेंगी इलेक्ट्रॉनिक्स की नई परियोजनाएं, डिक्सन समेत 6 कंपनियों को मिलेगी सरकारी मदद
लखनऊ प्रदेश में इलेक्ट्रानिक्स उद्योग को विस्तार देने के लिए छह नई निवेश परियोजनाओं को सरकार ने प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। इन परियोजनाओं में करीब दो हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति-2020 के तहत इन निवेशकों को 272.75 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा। इनकी स्थापना से प्रदेश…
