इलेक्ट्रिक झालरों के बीच मिट्टी के दीयों की चमक बरकरार, बिक्री की आस में कुम्हार
डंडई (गढ़वा) दीपावली के पर्व में अब गिने-चुने दिन ही शेष रह गए हैं। त्योहार नजदीक आते ही कुम्हारों के चाक की रफ्तार तेज हो गई है। घर-आंगन से लेकर काम करने की जगहों तक मिट्टी के दीये और बर्तन बनाने की हलचल बढ़ गई है। त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद में कुम्हार समाज…
