Headlines

बिहार में नई सेवा नियमावली 2026 लागू, कर्मचारियों पर ऑनलाइन गतिविधियों पर सख्ती

पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के आचरण को और अधिक अनुशासित एवं जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 में संशोधन करते हुए नई बिहार सरकारी सेवक आचार (संशोधन) नियमावली, 2026 लागू कर दी है। यह नियमावली राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होगी और इसका…

Read Full News

समृद्धि यात्रा समाप्त, नया सियासी कदम: नीतीश कुमार जल्द लेंगे राज्यसभा की शपथ

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को अपनी 'समृद्धि यात्रा' को विराम दे दिया। अब वह अगले सोमवार से अपनी दिल्ली की तैयारी को आगे बढ़ाएंगे। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद अगले माह की 10 तारीख तक उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेनी है। वहीं, अगले पांच…

Read Full News

बिहार दिवस के मौके पर CM Nitish Kumar का संबोधन, राज्यवासियों को दी बधाई और संदेश

पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बिहारवासी…

Read Full News

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: मुंगेर में 52 भवन और 24 योजनाओं का शिलान्यास

मुंगेर. समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मुंगेर पहुंचे। सुबह 10.40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पोलो मैदान में उतरे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह भी मौजूद थे। विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश…

Read Full News

राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति गर्म: नीतीश और निशांत की अलग-अलग यात्राओं के मायने

पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने का एलान किया है, तब से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार चर्चा के केंद्र बिन्दु में हैं। जनता दल यूनाईटेड में शामिल होने के बाद निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। वह अपनी यात्रा की…

Read Full News

अंडरग्राउंड नाला-सड़क निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश, CM नीतीश ने प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

पटना. मुख्यमंत्री ने  सोमवार को अचानक मोइनुल हक स्टेडियम के पास चल रहे सैदपुर भूमिगत नाला और सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट की प्रगति देखते हुए अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि काम की गुणवत्ता से समझौता…

Read Full News

CM नीतीश ने मधुबनी को दी 391 करोड़ की सौगात, मिल्क सेंटर से नए एक्सप्रेसवे तक बनेगा

मधुबनी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी Samriddhi Yatra के दौरान मधुबनी पहुंचे। यहां उन्होंने 298 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 93 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने (CM Nitish Kumar) कहा कि मधुबनी जिले के सभी 21 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल खुलेगा। CM नीतीश की घोषणाएं – मधुबनी के…

Read Full News

जीविका दीदियों को दिया योजनाओं का भरोसा, सीएम नीतीश ने खुद संभाली कमान

हाजीपुर/वैशाली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में वैशाली जिले के महुआ पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने महुआ में वाया नदी के गाद उड़ाही कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के…

Read Full News

‘समृद्धि यात्रा’ में बालू से अपनी तस्वीर देख मुस्कुराए, CM नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों को दी सौगात

छपरा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  समृद्धि यात्रा के दौरान बुधवार को छपरा पहुंचे। जहां सदर प्रखंड परिसर में विकास की एक जीवंत झलक देखने को मिली। हेलीकॉप्टर से सुबह 10:56 बजे छपरा हवाई अड्डा पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सदर प्रखंड पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। पूरे…

Read Full News

CM नीतीश कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां, समृद्धि यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़

गोपालगंज. समृद्धि यात्रा के तहत बरौली हाईस्कूल में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं विपक्ष पर तीखा हमला भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब…

Read Full News