Bhopal Metro: सभी प्रायोरिटी कॉरिडोर स्टेशनों पर शुरू होगी ऑटोमैटिक टिकट मशीन, जानें कैसे मिलेगा QR टिकट
भोपाल मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) भोपाल मेट्रो के यात्रियों के सफर को और अधिक सुगम व हाईटेक बनाने जा रहा है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर 30 अक्टूबर शुक्रवार से टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) की सुविधा शुरू की जा रही है। इस ऑटोमैटिक प्रणाली के जरिए यात्री बिना कतार में…
