मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
लखनऊ उत्तर प्रदेश में सोमवार को बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गये। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत सोमवार को 21 विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले। इसमें सर्वाधिक (258 युवा) नायब तहसीलदार बने। 196 सहायक आयुक्त…
