हक की लड़ाई में सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नियमितीकरण और सम्मानजनक वेतन की मांग से गरमाया माहौल
कोयलीबेड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंगलवार को कोयलीबेड़ा विकासखंड की सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने तहसील कार्यालय के सामने स्थित रंगमंच में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचीं महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।…
