जनजातीय लोकनृत्यों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से गूंजा टाउन हॉल, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
रायपुर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जिला मुख्यालय बेमेतरा के टाउन हॉल सिंघौरी में जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। जनजातीय लोकगीतों, लोकनृत्यों, पारंपरिक…
