अंबिकापुर के उदयपुर जंगल में 17 हाथियों के झुंड में शामिल हुआ कबरा हाथी, प्रशिक्षित हाथियों संग लौटी वन टीम
अंबिकापुर सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी का व्यवहार अब बदलने लगा है। ट्रेंकुलाइज कर कालर आइडी लगाने के बाद से वह आबादी क्षेत्र की ओर प्रवेश नहीं कर रहा है, बल्कि उदयपुर वन परिक्षेत्र में ही 17 हाथियों के दल में मिलकर विचरण कर रहा है।…
