गर्मी की वापसी: पंजाब में मौसम सामान्य से गर्म, मानसा में पारा 37 डिग्री तक

अमृतसर
मौसम विज्ञान केंद्र IMD के अनुसार, राज्य का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मानसा का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। रात का तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

29 सितंबर के बाद गिरने लगेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में राहत भी मिलेगी। 29 सितंबर के बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगा।

पंजाब के 5 बड़े शहरों का मौसम
अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *