PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

मुल्लापुर, न्यू चंडीगढ़ 

IPL 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिश ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। आखिरी ओवर में स्टोइनिस ने बृजेश शर्मा को 24 रन ठोके।

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों में 50 रन बना दिए हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है। साल 2026 में उन्होंने अब तक चार अर्धशतक लगा दिए हैं।

PBKS- 222/4 (20 ओवर)

पंजाब किंग्स अपने घर पर इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अजेय रहने के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी अपनी जीत की लय को हासिल करना चाहेगी । पंजाब किंग्स के हालिए श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी किसी भी मैच को जीतने के लिए बेहद आसान बना देते हैं और यही कारण है इस सीजन पंजाब किंग्स ने 7 मैचों में 6 जीत और 1 रद्द मैच के कारण 13 अंक हासिल किए हैं और टॉप पर बनी हुई। यह टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अब तक टूर्नामेंट में 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में यह टीम हार के साथ 10 अंकों के साथ पॉइंटस टेबल पर चौथे स्थान पर है। इस टीम के लिए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बेहतर फॉर्म में हैं, जबकि ध्रुव जुरैल ने भी अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर आग उगल रहे हैं।

टीमें:

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *