रायपुर में स्कूल बसों की सुरक्षा जांच तेज, 200 वाहनों और चालकों की हो रही पड़ताल

रायपुर.

राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला रही है. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में 200 से अधिक स्कूल बसों की व्यापक मैकेनिकल जांच की जा रही है. बसों के फिटनेस, ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर, फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर समेत अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है.

बसों की फिटनेस के साथ चालकों और परिचालकों का हेल्थ चेकअप भी किया गया, जिसमें आई टेस्ट भी शामिल है. जांच के दौरान जिन बसों में तकनीकी खामियां या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “सुरक्षित स्कूल बस, सुरक्षित सफर” को सुनिश्चित करना है, ताकि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो और पालकों का भरोसा भी मजबूत बना रहे.

35 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई
रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर ई-रिक्शा, ऑटो और वैन की औचक जांच की। इस दौरान क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करते मिले 35 ऑटो चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के तहत सेंट जेवियर स्कूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, होली क्रॉस स्कूल कांपा, बालाजी विद्यामंदिर (देवेंद्र नगर), कृष्णा पब्लिक स्कूल (कमल विहार), होली हार्ट स्कूल (सिविल लाइंस) और प्रणवानंद अकादमी (वीआईपी रोड) के बाहर स्कूली वाहनों की जांच की गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *