Headlines

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 अप्रैल से रनवे मरम्मत शुरू, उड़ानें दोपहर 12:45 से रात 9:45 तक रहेंगी बंद, सितंबर तक प्रभाव

अमृतसर 

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1 अप्रैल से रनवे मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इस कारण हवाई अड्डे पर रोजाना दोपहर 12:45 बजे से रात 9:45 बजे तक उड़ान संचालन बंद रहेगा। यह व्यवस्था सितंबर माह तक जारी रहने की संभावना है।
इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में बड़े विमानों की आवाजाही को सुगम और उड़ान संचालन को अधिक सुरक्षित बनाना है। इस मरम्मत कार्य से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानें प्रभावित होंगी। घरेलू उड़ानों में अमृतसर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए संचालित होने वाली उड़ानें शामिल हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सेक्टर में दुबई, शारजाह और दोहा जैसी जगहों की उड़ानें भी प्रभावित होंगी।

एयरलाइंस के समय में हो सकता है बदलाव

इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइस जेट जैसी प्रमुख एयरलाइंस अपनी उड़ानों के समय में बदलाव कर सकती हैं या उन्हें रद्द करने का निर्णय ले सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए अधिकतर उड़ानों को सुबह या देर रात के समय संचालित करने की योजना बनाई गई है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। साथ ही, उन्हें हवाई अड्डे पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। रनवे मरम्मत का यह कार्य आने वाले महीनों तक जारी रहेगा, जिससे उड़ान संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *