बरनाला मंच से राहुल गांधी की दो टूक: ‘अनुशासन रखें, टीम भावना से ही जीत’

बरनाला (पंजाब)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बरनाला में रैली कर पंजाब कांग्रेस को एकता का पाठ पढ़ाया। नेताओं को हिदायत देते हुए राहुल ने कहा कि टीम प्लेयर बनो नहीं तो रिजर्व में बिठा दिए जाओगे। उन्होंने स्पष्ट ताैर पर कहा कि काम टीमवर्क से होता है। एक प्लेयर मैच नहीं जितवा सकता। कोई भी लीडर पार्टी से बड़ा नहीं है। हमारे वर्कर हमारी शक्ति हैं।

अनाज मंडी में मनरेगा मजदूर किसान बचाओ महा रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, डॉ. राजकुमार वेरका, बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैरा, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, डॉक्टर धर्मवीर गांधी, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री व कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह समेत कई सीनियर लीडर माैजूद रहे। राहुल की रैली के लिए सियासी रणनीति के तहत मालवा क्षेत्र को चुना गया है। बरनाला मालवा का केंद्र है। कांग्रेस मालवा से अपना सूखा खत्म करना चाहती है। इसलिए राहुल गांधी यही से चुनाव हुंकार भरने आए हैं। राहुल ने मनरेगा के संशोधन बिल और अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील पर केंद्र सरकार को घेरते हुए मजदूरों और किसानों को साधा

मान और बादल दोनों मालवा से
अमूमन यह कहा जाता है कि पंजाब में सीएम मालवा क्षेत्र से ही निकलता है। मौजूदा सीएम भगवंत सिंह मान संगरूर से एमपी थे और अब धुरी से विधायक हैं। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल भी श्री मुक्तसर साहिब से थे। उनके बेटे व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी इसी क्षेत्र से हैं। मौजूदा सीएम के अलावा आप के तीन मंत्री हरपाल सिंह चीमा, बरिंदर सिंह गोयल व अमन अरोड़ा और आप के सांसद मीत हेयर  भी इसी क्षेत्र से आते हैं। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *