Headlines

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

अमृतसर.

एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज भी पंजाब में देखने को मिलेगा। आज भी कुछ जिलों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वीरवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे, इसके बावजूद राज्य के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। राज्य में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ देखने को मिला है।

राज्य के बठिंडा में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। ऐसा हीट लॉक स्थिति बनने के बाद हो रहा है। वीरवार सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 33.1 डिग्री दर्ज किया गया है। Punjab Mandi Rates: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, मंडियों में आटा-दाल के दामों में दिखी हलचल एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज राज्य के दो जिलों में सीमित रहने वाला है।

हिमाचल से सटे होशियारपुर और पठानकोट में आज हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बाकी अन्य सभी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और वातावरण शुष्क बना रहेगा।राज्य में प्रदूषण भी चिंताजनक स्थिति तक पहुंच चुका है। सेंटल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वीरवार के जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब के रूपनगर को छोड़ अन्य जिलों में प्रदूषण का स्तर सामान्य से अधिक बना हुआ है। 0.2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़त दर्ज की गई है, और यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।

इसके अलावा फरीदकोट में 31.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 30.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 30.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गयाचंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें कल के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, फिर भी यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है । राज्य के अन्य प्रमुख स्टेशनों जैसे अमृतसर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 26.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *