पंजाब की राजनीति गरमाई: खैहरा का वार, बोले- हिम्मत है तो बहस के लिए तैयार रहें

पंजाब
कांग्रेस नेती सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा लगातार पंजाब सरकार और सी.एम. भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं अब उन्होंने एक बार फिर सी.एम. भगवंत मान पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। इस दौरान उन्होंने सवाल खड़े हिए हैं।

एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ''मैं भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, पंजाब पुलिस और मुख्य सचिव पंजाब को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे दिल्ली के अविनाश पुरी के मोहाली वॉक मॉल के सेक्टर 62 में बने गैर-कानूनी 10वें फ्लोर को गिराकर दिखाएं? क्या सैकड़ों करोड़ रुपये की अवैध इमारतों को गिराना ज्यादा जरूरी है या फिर विधायक खैहरा की निजी संपत्ति को तोड़ना ज्यादा महत्वपूर्ण था? हैरानी की बात यह है कि इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने वाली GMADA का दफ्तर इसी मॉल के सामने है, फिर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। लगता है कि ताकतवर लोगों के प्रभाव के कारण कार्रवाई नहीं हो रही।''

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *