Priyanka Chopra ने श्री हरमंदिर साहिब में की अरदास, आध्यात्मिक यात्रा में कई गुरुद्वारों के किए दर्शन

अमृतसर.

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने देर रात अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा रात करीब 12 बजे स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा परिसर में समय बिताया।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने सबसे पहले शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी, थड़ा साहिब, शहीदान सिंह मेमोरियल, झंडा बुंगा साहिब, बाबा बुड्ढा जी और दुख भंजनी बेर साहिब में मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने लंगर हॉल में जाकर सेवा की और स्वयं बर्तन साफ कर संगत के साथ सेवा भाव का परिचय दिया। अभिनेत्री ने इसके पश्चात बाबा दीप सिंह जी शहीद और लाची बेर साहिब में भी अरदास की। उन्होंने परिक्रमा में बैठकर कुछ समय ध्यान लगाया और आध्यात्मिक वातावरण को महसूस किया। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक स्वर्ण मंदिर परिसर में मौजूद रहीं।

प्रियंका की इस सादगी और श्रद्धा भरे व्यवहार ने वहां मौजूद संगत और सेवदारों का दिल जीत लिया। बिना किसी तामझाम और सुरक्षा शोर-शराबे के उन्होंने गुरु घर में बेहद शांत और विनम्र तरीके से समय बिताया। उनकी इस यात्रा को आध्यात्मिक शांति और सेवा के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *