Headlines

वोट चोरी को लेकर सियासत तेज, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर.

वोट चोरी के मामले में कांग्रेस के बूथ तक जाने की कवायद पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं. प्रधानमंत्री के लिए सरदार पटेल को 12 वोट मिले थे, जवाहरलाल नेहरू को सिर्फ एक वोट मिला था.

फिर भी वो प्रधानमंत्री कैसे बने. वोट चोरी का काम हम नहीं, ये लोग करते हैं. भाजपा विधायक ने एक मीडिया हाउस से चर्चा में WRS कॉलोनी में रावण उत्सव को लेकर कहा कि 20 तारीख को हम विजय दशमी के रूप में मनाएंगे. रायपुर वासियों को हम आह्वान करते हैं कि WRS कॉलोनी में आए और रावण दहन के पुनीत कार्य में शामिल हों. यहां के आयोजन को 56 साल पूरा हो चुका है. पीएम मोदी का सीना भी 56 इंच है. और हमारा रावण भई इस समय 101 फिट का होगा. रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा. रेलवे परिवार ने भी सहयोग किया है, जो काबिले तारीफ है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *