Headlines

बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बाघों के सम्बध में जनमानस एवं विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में बाघ सप्ताह का आयोजन 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें भोपाल शहर के महाविद्यालय/विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। बाघ सप्ताह के अतर्गत वन विहार संचालक श्री विजय कुमार के निर्देशन में 27 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक विहार स्थित विहार वीथिका में सेंट जॉर्ज स्कूल, जवाहर लाल स्कूल एवं गुरूनानक पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये मध्यप्रदेश में "बाघ विषय" पर पॉम पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागी एवं शिक्षकों ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय, तृतीय को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र तथा चार प्रतिभागियों को सात्वना पुरस्कार वन विहार सहायक सचालक डॉ. रूही हक प्रदान किये। इस अवसर पर वन विहार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *