भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। उसने उसके 9 ठिकानों पर हमला किया है। भारत ने आतंकियों को निशाना बनाकर यह हमला किया है। क्या इस हमले में भारत के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद और मसूद अजहर भी मारे गए हैं? भारत ने मसूद अजहर के मुख्यालय बहावलपुर को निशाना बनाया है। हमले में उसका मुख्यालय और मदरसा तबाह हो गया है। खुद पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, इस हमले में मसूद अजहर और हाफिज सईद के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। इस हमले में जैश के 50 आतंकी मारे गए हैं।
क्या मसूद अजहर और हाफिज सईद मारे गए?
भारत ने मसूद अजहर के मुख्यालय बहावलपुर को निशाना बनाया है। स्ट्राइक में उसका मुख्यालय और मदरसा तबाह हो गया है। खुद पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। इस हमले में जैश के 50 आतंकी मारे गए हैं।इसके अलावा भारत ने मुरीदके में लश्कर के ठिकाने को तबाह कर दिया है। इस स्ट्राइक में लश्कर और जैश के कई टॉप कमांडर मारे गए हैं। हालांकि, इस हमले में मसूद अजहर और हाफिज सईद के मारे जाने की कोई जानकारी नहीं है।भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने आपात बैठक बुलाई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारत ने हम पर युद्ध थोपा है। हमें जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।

भारत ने कहां और कितने हमले किए?
- भारत ने मुजफ्फराबाद में 2 हमले किए
- बहावलपुर में तीसरा हमला
- कोटली में चौथा और चक अमरू में पांचवां हमला
- गुलपुर में छठा और भीमबर में सातवां हमला
- मुरीदके में आठवां, सियालकोट में नौवां हमला
भारत ने अपने इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया. ऐसे क्यों तो इसकी वजह भी जानिए…
- पहलगाम में आतंकियों ने वैवाहिक सुख को बर्बाद कर दिया
- पतियों को उनकी पत्नियों के सामने गोली मारी गई
- धर्म पूछकर पतियों को मारी गई गोली
- आतंकवादी हमले के कई पीड़ित नवविवाहित थे
- आतंकवादियों ने कहा, जाकर मोदी को बता दो
- हिंदू धर्म में सिंदूर वैवाहिक सुख की निशानी है
- मोदी ने कहा था, कल्पना से परे सजा दी जाएगी