सुरक्षाबलों और माओवादियों में भिड़ंत: एक उग्रवादी मारा गया, झारखंड में ऑपरेशन जारी

चाईबासा

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ आज सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता इलाके में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान हुई। कोल्हान के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने कहा, ‘‘माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया।'' कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *