बठिंडा में मिनी सचिवालय बना विवाद का केंद्र, प्रवासी विरोधी नारों पर प्रशासन का त्वरित एक्शन

बठिंडा 

बठिंडा में एसएसपी एवं डीसी की कोठी के पास बने मिनी सचिवालय की दीवारों पर अज्ञात लोगों ने प्रवासियों के विरोध में नारे लिख दिए। जब इस बारे में प्रशासन को पता चला तो नारों पर कालिख पोत दी गई। सचिवालय के पास काम करने वाले लोगों ने बताया कि शरारती अंसरों ने आधी रात को प्रवासी लोगों के खिलाफ नारे लिख दिए थे।

रविवार होने के चलते सचिवालय में लोगों के आने जाने की संख्या कम थी, जिस कारण प्रशासन को भी इस बारे में देरी से पता चला। लोग बताते हैं कि जब प्रशासन को पता चला तो रविवार को ही उक्त नारों पर कालिख पोत दी गई। यह नारे चार नंबर गेट से लेकर आगे दीवारों तक चार जगहों पर लिखे हुए पाए गए थे। इस से पहले करीब एक साल पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस दीवार पर खालिस्तान के नारे लिख दिए थे।   

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *