Headlines

एमसीयू की फिल्म ‘विद्यार्थी’ को उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में द्वितीय पुरस्कार.

कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने दी बधाई.
 
भोपाल

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग द्वारा निर्मित फिल्म ‘विद्यार्थी’ ने उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल सीजन-4 में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने टीम के सदस्यों को बधाई दी है।

उज्जैन में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयाेजित फिल्म महोत्सव में फिल्म ‘विद्यार्थी’ को फिक्शन श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘विद्यार्थी’ महान पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी जी के जीवन, पत्रकारिता और विचारों पर आधारित है। फिल्म में उनकी निर्भीक पत्रकारिता, समाचार पत्र प्रताप के माध्यम से ब्रिटिश शासन के अन्याय के विरुद्ध संघर्ष तथा सामाजिक असमानता और सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ उनके प्रयासों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी के मार्गदर्शन में इस फिल्म का निर्माण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग द्वारा किया गया। विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ मोनिका वर्मा, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक राहुल खड़िया, प्रोड्यूसर डॉ. मनोज पटेल ने कुलगुरु से भेंटकर पुरस्कार की जानकारी दी। फिल्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग ने भारतीय पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों के संदेश को सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *