Headlines

मकर संक्रांति पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मकर संक्रांति पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने और नई ऊर्जा, नई सकारात्मकता तथा उन्नति के शुभ संदेश के साथ आता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और सद्भावना का संचार करता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *