वकीलों की सियासत गरमाई: बार काउंसिल चुनाव में करनजीत और सैनी के बीच सीधी टक्कर

लुधियाना.

महानगर के पॉश इलाकों में शुमार बाड़ेवाल रोड पर स्थित एक कीमती प्लॉट को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर जालसाजों ने एक महिला की संपत्ति पर नजर गड़ाते हुए न केवल उसके जाली कागजात तैयार किए, बल्कि किसी तीसरी पार्टी को बेचकर उस पर अवैध कब्जा करने का भी प्रयास किया।

फिलहाल थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी कारण अरोड़ा और उमेश शर्मा के खिलाफ जाली दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता रेनू रानी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बाड़ेवाल इलाके की 'शर्मन जी वाटिका' (महावीर एन्क्लेव के नजदीक) में उसका प्लॉट नंबर 37 स्थित है। करीब 400 वर्ग गज के इस कीमती प्लॉट पर भू-माफियाओं की नजर थी। आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत इस प्लॉट के फर्जी और जाली मलकीयती दस्तावेज तैयार करवा लिए। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने इन जाली कागजातों के आधार पर प्लॉट को आगे किसी दूसरी पार्टी को बेच दिया और मौके पर जाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। जब पीड़िता को इस धोखाधड़ी की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में यह साफ हो गया है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की थी।  पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ रही है जिनके जरिए इन फर्जी कागजातों को असली बताकर पेश किया गया था। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *