Headlines

जावेद अख्तर ने भारतीय पायलट स्मित मछार को किया सलाम, बोले- महावीर चक्र के हकदार

इंडियन सिनेमा के जाने-माने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान के दौरान हुई एक कथित घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार के काम की तारीफ की है.

सोशल मीडिया अकाउंट x पर अख्तर ने मछार की हिम्मत की तारीफ की और कहा कि पायलट को उनके काम के लिए सम्मान मिलना चाहिए. अख्तर ने लिखा, 'स्मित मछार  को सलाम!! बेशक, वह महावीर चक्र जैसे सम्मान के हकदार हैं.'

जानकारी के लिए बता दें कि महावीर चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है और यह सशस्त्र बलों के सदस्यों को दुश्मन का सामना करते हुए असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए दिया जाता है.

आखिर क्या था पूरा मामला?
UAE से तेल अवीव जा रही Flydubai फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर चाकू से हमला किया. इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा.  विमान में मौजूद यात्रियों और दूसरे क्रू मेंबर्स ने कॉकपिट में पहुंचकर को-पायलट को काबू किया और विमान को स्थिर करने में मदद की. इसके बाद विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

कैप्टन स्मित मछार के काम की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बॉलीवुड हस्तियों ने की है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट की हिम्मत की सराहना की. पीएम मोदी ने मच्छार को "हीरो" कहा और कहा कि उनके काम से लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली.

जावेद अख्तर के अलावा बॉलीवुड के कई और सितारे जैसे आर. माधवन, परेश रावल, विजय देवरकोंडा, सोनम कपूर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ और कंगना रनौत जैसे अभिनेताओं ने भी मछार के प्रति अपनी तारीफ जाहिर की. माधवन ने कैप्टन के जल्द ठीक होने की कामना की, जबकि देवरकोंडा ने उनके काम की तारीफ की और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *