Headlines

पाकिस्तान में बैठे आतंकी नजीर पर कसा शिकंजा, जम्मू की NIA कोर्ट का बड़ा एक्शन

जम्मू
 जम्मू की विशेष NIA अदालत ने पाकिस्तान में छिपे एक वांछित आतंकी को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया है। कोर्ट ने यह आदेश NIA की अर्जी पर दिया है।

भगोड़ा घोषित किया गया नजीर हुसैन पुंछ जिले के हरी गांव का रहने वाला है। वह अली खान, नासिर, नजीरू और शाहीन के नाम से भी जाना जाता है। NIA उसे एक आतंकी साजिश के मामले में तलाश रही है।

सुरनकोट ग्रेनेड बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा
जांच के अनुसार, अक्टूबर 2024 में पुंछ के सुरनकोट इलाके में एक ओवरग्राउंड वर्कर से कई ग्रेनेड बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि ग्रेनेड की यह खेप नजीर हुसैन ने ही सीमा पार से धमाके करने की साजिश के तहत भेजी थी।

विशेष न्यायाधीश (NIA) प्रेम सागर ने 1 अक्टूबर को सुनवाई के बाद उसे भगोड़ा घोषित किया।

कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि आरोपित के खिलाफ पहले गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिला।

NIA के मुताबिक पाकिस्तान भागा आरोपी
NIA की रिपोर्ट के अनुसार वह पाकिस्तान भाग गया है। अखबारों और सरकारी गजट में नोटिस प्रकाशन के बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ, जिससे स्पष्ट है कि वह जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *