Headlines

रांची में बार काउंसिल चुनाव की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक, मतदान में नहीं मिली कोई अनियमितता

रांची
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव की मतगणना 20 मार्च से लगातार जारी है. शुक्रवार यानी 3 अप्रैल को लगभग सभी जिला बार संघों में हुए मतदान के प्रथम प्राथमिकता के वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है. हालांकि इन वोटों की जांच में दो दिन का समय लगेगा, जिसके बाद द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती शुरू की जाएगी.

गड़बड़ी के आरोपों को किया गया खारिज
चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. गजेंद्र कुमार, अजय कुमार, नेहा ठाकुर और अनामिका शर्मा द्वारा उठाए गए आरोपों को निराधार बताया गया. उन्होंने कहा कि शिकायतें चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाली थीं और इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए मामला स्टेट बार काउंसिल को भेज दिया गया है.

जांच में नहीं मिली कोई अनियमितता
इस मामले की जांच सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व सेवानिवृत्त जिला जज शिवनारायण सिंह को सौंपी गई थी. उन्होंने मतदान केंद्र के रजिस्टर, कुल मतदान और बैलेट पेपर लेने के समय किए गए हस्ताक्षरों का मिलान किया. जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई, जिसके आधार पर सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया.

अजय कुमार के दावे पर भी नहीं मिला प्रमाण
अजय कुमार ने एक भी वोट नहीं मिलने का मामला उठाते हुए कहा था कि उनके भतीजे ने उन्हें एक वोट दिया था, लेकिन जब इसकी जांच के लिए भतीजा का नाम मांगा गया, तो उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *